Breaking
Fri. Jul 5th, 2024

Airline Sector में दुनिया की सबसे बड़ी डील?

 Airline सेक्टर के अंदर Air India के द्वारा एक बहुत ही ऐतिहासिक फैसला लिया गया है| यह फैसला Airline जगत के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है|

भारत में Airline Sector को मिल सकती है एक नई उड़ान|

देश की सबसे नामचीन कंपनियों  में से एक TATA GROUP ने लिया

है एक ऐतिहासिक फैसला| हम सब जानते हैं Air India को बनद होने से बचाने में टाटा या यूँ कहें Ratan Tata जी

का सबसे बड़ा योगदान है| अब इस मामले में यह खबर सामने आ रही है की कंपनी नें Air India के साथ Airline

जगत की सबसे बड़ी डील की है|यह डील मेहेज़ भारत की नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुर्खियाँ बटोर रही है| एक

ऐतिहासिक आर्डर में 400 से ज्यादा narrow-body jet और 100 के करीब wide-body के विमान की खरीदी

शामिल है,जिनमे एयरबस A350 और बोइंग 787 और 777 ख़रीदे जायेंगे|

डील पर फिलहाल अंतिम मुहर नहीं लगी है। लेकिन इससे जुड़ी खबर ने Airline बाजार में खलबली मचा दी है।

TATA GROUP की ओर से फिलहाल इन सौदों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जानकारों की

मानें तो अगर यह सौदा पक्का हो जाता है तो यह इतिहास की सबसे बड़ी डील होगी। अभी तक सर्वाधिक विमान

खरीदने का रिकॉर्ड अमेरिकन Airline के नाम दर्ज है। जिसने करीब 1 दशक पहले 460 एयरबस और बोइंग जेट खरीदे थे|

क्यों खास है यह डील?

  • डील का महत्व इस बात से पता लगाया जा सकता है की इसमें हजारों करोड़ को निवेश करने की योजना बनायीं गयी है|
  • डील पर मुहर लगने के पश्चात भारत में वायुयान जगत में क्रांति पैदा कर सकता है,ऐसा इसलिए क्यूंकि भारत देश की छवि इस सेक्टर में थोड़ी धूमिल दिखाई पड़ती है|
  • इस डील के होने पर युवाओं को भी रोज़गार के अवसर मिलते नज़र आते हैं| टाटा कंपनी शुरुआत से ही समाज की बेहतरी का काम करती आई है और लोगों द्वारा ऐसी उम्मीद लगायी जा रही है की टाटा इस बार भी उन्हें निराश और हताश नहीं करेगी
  • आने वाले समय में टाटा Vistara Airlines और Air India के साथ लोगों को कम दरो में  हवाई यात्रा का आनंद दे सकती है|
Airline Ratan Tata

क्या आ सकती हैं बाधाएं ?

विशेषज्ञों के अनुसार, Air India की रिकवरी की राह लम्बी होंगी और रास्ते में परेशानियों का सामना

करना पड़ सकता है| REUTERS के अनुसार भारत की वर्त्तमान एयरलाइन सुविधा इस प्रकार विकसित

नहीं हो पाई है,इतना ही नहीं पायलटों की कमी बाधा के रूप में सामने आएँगी|

Air India- Vistara के लिए एयरबस A321neos आसानी से नहीं आ सकती है ऐसा इसलिए है क्योंकि

कम से कम साल 2028 तक के लिए बिक चुके हैं|

Air India और TATA का कनेक्शन |

जनवरी 2022 मे TATA GROUP ने सफ़ेद हाथी के नाम से फेमस हो चुके Air India का अधिग्रहण कर

लिया था| सरकारी कंपनी Air India 27 जनवरी 2022 को प्राइवेट हो गयी|

कयास लगाया जा रहा की कभी घाटों और आर्थिक तंगी के कारन ख़बरों में रहने वाले Airline कंपनी

TATA GROUP के साथ हुए डील में जिसे Air India की घर वापसी भी कहा जाता है अब फिर से उड़ान

भरने को तैयार है, दरअसल इस Airline कंपनी की शुरुआत उद्योगपति J.R.D TATA ने ही की थी, बाद

में यह कंपनी सरकार के पास चली गयी|

You May Like:- Bharat Pay V/S Ashneer Grover ???

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *