Breaking
Mon. Jul 8th, 2024

CTET Admit Card 2023: एडमिट कार्ड लिंक लाइव, यहां से करे डाउनलोड।

CTET Admit Card 2023

CBSE CTET Admit Card 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी 2023 परीक्षा (CTET Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन आवेदकों ने आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने का लिंक भी नीचे दिया गया है। आप इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है: ctet.nic.in

कब होगा एग्जाम

CBSE CTET Admit Card 2023 का लिंक लाइव कर दिया गया है। हजारों उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसे डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। यह भी जान लें कि परीक्षा 20 अगस्त 2023 को होगी. इस दिन परीक्षा दो सेशन में होगी.

वैध फोटो आईडी भी साथ लेकर जाएं

एक बार जब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें तो उस पर दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ें। यदि इस पर लिखी कोई जानकारी गलत है तो कृपया तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें और इसे ठीक करें। कृपया वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए अपने प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो आईडी भी लाएँ।

परीक्षा की टाइमिंग क्या होगी

CTET का पेपर ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर का उपयोग करके आयोजित किया जाएगा। इसमें दो शिफ्ट होंगी, पहली सुबह 9.30 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे खत्म होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे खत्म होगी। परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले एंट्री करा दी जायेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1.    एडमिट कार्ड डाउनलोड  करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

2.     होमपेज पर CTET Admit Card 2023 Download लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3.    यहा आपको लॉग इन पेज दिखेगा, इसमें आपसे जो डिटेल्स मांगे जाए वो डाले।

4.    डिटेल्स डालने के बाद सबमिट का बटन दबाए।

5.    ऐसा करते ही आपको एडमिट कार्ड दिखने लगेगा।

6.    इसे अब आप डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर ले।

7.    सेंटर जाने से पहले इसका प्रिंट आउट निकलवा ले।

इसे भी पढ़े :- INS Vindhyagiri

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *